अब लॉन्ग प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी और क्वालिटी एश्योरेंस चीफ का दायित्व संभालेंगे रमेश शंकर
पहले रमेश शंकर डब्ल्यूआरएम से एमबीएम और मर्चेंट मिल भेजे गए थे, अब पंकज कुमार
द हिन्दुस्तानी रिपोर्टर
टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में चीफ स्तर के दो वरीय अधिकारियों रमेश शंकर और पंकज कुमार का ऐसा तबादला हुआ है कि विशेषकर कंपनी अधिकारियों के बीच बैठकी में खुसफुसाहट का सबब बन गया है।
वायर एंड रॉड मिल (डब्ल्यूआरएम) चीफ पंकज कुमार को न्यू बार मिल (एनबीएम) और मर्चेंट मिल का चीफ बनाया गया है। पंकज कुमार इससे पहले न्यू बार मिल में हेड स्तर के पदाधिकारी थे। वहां से उन्हें चीफ स्तर पर प्रमोशन देते डब्ल्यूआरएम भेजा गया था।
इधर न्यू बार मिल और मर्चेंट मिल चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे रमेश शंकर की विदाई हो गई है। इससे पहले रमेश शंकर डब्ल्यूआरएम चीफ थे जहां से उन्हें एमबीएम और मर्चेंट मिल भेजा गया था, जैसे कि अभी ठीक उसी तरह से पंकज कुमार न्यू बार मिल और मर्चेंट मिल भेजे गए हैं। खैर, अब रमेश शंकर को लॉन्ग प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी और क्वालिटी एश्योरेंस चीफ की नई जवाबदेही मिली है। दरअसल, लॉन्ग प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी और क्वालिटी एश्योरेंस चीफ बिश्वजीत घोष एक फरवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं। टाटा स्टील में 36 साल सेवा दे चुके विश्वजीत घोष की जगह रमेश शंकर लेंगे। वे एक फरवरी से इस कुर्सी पर बैठेंगे। रमेश शंकर जमशेदपुर से काम करते हुए प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी चीफ को रिपोर्ट करेंगे। पंकज कुमार को निर्देश दिया गया है कि एमबीएम और मर्चेंट मिल चीफ के नाते वो पहले की तरह चीफ (मैन्युफैक्चरिंग), लॉन्ग प्रोडक्ट को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे।
